रांची, मार्च 6 -- रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो राज्यपाल सचिवालय के कार्यों को सुगम बनाने के उद्देश्य से सचिवालय का पुनर्गठन किया जाएगा। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में प्रशासी पदवर्ग समिति की बैठक में इस बाबत निर्णय लिया गया। बैठक में राज्यपाल सचिवालय के लिए 122 पदों के सृजन की अनुशंसा की गयी है। बता दें कि राजभवन में पहले की तुलना में कार्यों का बोझ काफी अधिक हो गया है। खासकर परिवादों की संख्या में बेतहाशा वृद्धि हुई है। जिसे देखते हुए कार्यों के सुचारू संचालन को लेकर सचिवालय के पुनर्गठन का निर्णय लिया गया है।अलग-अलग कोषांगों का गठनकार्यों की अधिकता को देखते हुए कई कार्यालय संचालित किए गए हैं। अलग-अलग कार्यों के लिए अलग-अलग कोषांगों का गठन किया गया है। इसके तहत विश्वविद्यालय के लिए ओएसडी-जे, एडीसी सेल, प्रधान सचिव सेल, निजी आप्त सचिव सेल, जन शि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.