राज्यपाल बनाए जाने पर दी बधाई
गढ़वा, अक्टूबर 13 -- बृजमोहन राम की नियुक्ति पर बधाई गढ़वा। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता अरविंद कुमार तूफानी ने पलामू के पूर्व सांसद बृजमोहन राम को ओडिशा का राज्यपाल नियुक्त किए जाने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस नियुक्ति को अनुसूचित जाति समाज के लिए गौरव का विषय बताया। अरविंद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दलित समाज से आने वाले पूर्व सांसद बृजमोहन को राज्यपाल की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपकर सामाजिक समावेशन का संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि यह नियुक्ति दर्शाती है कि भाजपा में सामान्य परिवारों से आने वाले कार्यकर्ताओं को भी अपनी प्रतिभा, समर्पण और मेहनत के बल पर महत्वपूर्ण पदों तक पहुंचने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि भाजपा एक ऐसी पार्टी है, जहां छोटे-छोटे गांवों में र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.