पटना, मार्च 6 -- पूर्व विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव को नागालैंड का राज्यपाल नियुक्ति किए जाने पर भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। साथ ही इसके लिए केंद्रीय नेतृत्व के प्रति आभार जताया है। उधर, सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन को बिहार का राज्यपाल बनाने पर भी बधाई दी है। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को नंदकिशोर यादव से मिलकर बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि नंदकिशोर यादव का लंबा सार्वजनिक जीवन, संगठन के प्रति समर्पण और प्रशासनिक अनुभव राज्यपाल के रूप में उनके दायित्वों को नई गरिमा प्रदान करेगा। नंदकिशोर यादव के मार्गदर्शन में नागालैंड प्रगति, सुशासन और विकास की दिशा में नए आयाम स्थापित करेगा। उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने भी नंदकिशोर यादव से मिलकर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.