फरीदाबाद, अप्रैल 29 -- नूंह, सरसमल। हरियाणा के राज्यपाल प्रोफेसर असीम कुमार घोष गुरुवार से दो दिन के लिए नूंह जिले के दौरे पर आ रहे हैं। उपायुक्त अखिल पिलानी ने बताया कि 30 अप्रैल की शाम को राज्यपाल जिला प्रशासन के सभी विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इस दौरान जिले में चल रहे विकास कार्यों और योजनाओं की समीक्षा की जाएगी। इसके बाद एक मई को राज्यपाल राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नूंह-2 और फिरोजपुर नमक स्थित राजकीय स्कूल का दौरा करेंगे। यहां वे विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों से सीधे बातचीत कर उनकी समस्याएं और सुझाव जानेंगे। यह भी पढ़ें- मॉडल विद्यालयों में शैक्षणिक सुधार पर फोकस

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...