राज्यपाल प्रसंशा पत्र से सम्मानित पूर्व सैनिक का स्वागत
अल्मोड़ा, जून 3 -- सीएस सनवाल , भिकियासैंण। पूर्व सैनिक संगठन ब्लाक अध्यक्ष आनंद सिंह कड़ाकोटी का राज्यपाल प्रशंसा पत्र से सम्मानित होने के बाद अपने गांव हरनोली टानी पहुंचने पूर्व सैनिक संगठन व ग्रामीणों ने नागरिक अभिनंदन कर स्वागत किया। ग्रामीणों ने प्रशंसा पत्र मिलने पर हर्ष जताया व इस उपलब्धि को ग्रामसभा के लिए गौरव बताया। यहां ग्राम प्रधान कवीता भंडारी, पूर्व शिक्षक प्रवीण सिंह कडाकोटी, महिला मंगल अध्यक्ष सरस्वती पटवाल आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.