रांची, मई 2 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने शुक्रवार को लोक भवन, रांची में जनगणना-2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत राज्य में स्व-गणना प्रक्रिया का शुभारंभ किया। उन्होंने निर्धारित अनुसूची के अनुसार अपनी जानकारी दर्ज कर इस राष्ट्रीय महत्व के कार्य में सहभागिता सुनिश्चित की। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि किसी भी राष्ट्र अथवा राज्य के विकास के लिए नीति-निर्धारण एवं योजनाओं के निर्माण में आंकड़ों की अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका होती है। जनगणना के माध्यम से जनसंख्या, परिवार की संरचना, आवासीय स्थिति तथा विभिन्न सामाजिक-आर्थिक पहलुओं से संबंधित आधारभूत आंकड़े प्राप्त होते हैं, जो विकासोन्मुख योजनाओं के निर्माण में सहायक सिद्ध होते हैं। यह भी पढ़ें- आम जनमानस के भविष्य को सही दिशा देगी जनगणना : हेमंत उल्लेखनीय है कि जनगणना-20...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.