लखनऊ, दिसम्बर 13 -- राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने शनिवार को मोहान रोड स्थित राजकीय संप्रेषण गृह (किशोर) का भ्रमण किया। उन्होंने संस्थान में रह रहे किशोरों के लिए उपलब्ध आवास, भोजन, शिक्षा, स्वास्थ्य और कौशल प्रशिक्षण व्यवस्थाओं की स्थिति देखी। साथ ही उनके उनके सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण सुधार के सुझाव दिए। राज्यपाल ने किशोर गृह में रह रहे बच्चों से सीधा संवाद किया, उनकी पढ़ाई, रुचियों और भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि संप्रेषण गृहों का उद्देश्य केवल संरक्षण देना नहीं, बल्कि किशोरों के व्यक्तित्व निर्माण एवं सकारात्मक सोच का विकास करना है। राज्यपाल ने बच्चों की शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने पर जोर दिया। कहा कि आर्ट और कॉमर्स विषयों की ऑनलाइन पढ़ाई तथा विज्ञान विषय के लिए नियमित प्रैक्टिकल कराया जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.