बरेली, सितम्बर 22 -- श्री शिव शक्ति मानव सेवा समिति, शिव नगरी बदायूं, नाथ नगरी बरेली के अध्यक्ष संजय पाराशरी को श्री अमरनाथ यात्रा में भंडारे के आयोजन के लिए तीसरी बार सम्मानित किया गया। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल एवं श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के चेयरमैन मनोज सिन्हा ने उन्हें प्रशंसा प्रमाणपत्र प्रदान किया। समिति की ओर से इस वर्ष 20वीं बार श्री अमरनाथ यात्रा के दौरान भंडारे का आयोजन किया गया। यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए समिति ने भोजन और अन्य आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराईं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...