रांची, अप्रैल 20 -- रांची, विशेष संवाददाता। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने सोमवार को लोक भवन में वेद, पुराण, साहित्य, साहित्यशास्त्र, व्याकरण, दर्शन, ज्योतिष और भारतीय संस्कृति जैसे विविध विषयों पर विषय-विशेषज्ञ विद्वानों के शोध-आलेखों के संकलन वैशारदी (प्रो नन्हकू राम दूबे स्मृतिग्रंथ) का लोकार्पण किया। राज्यपाल ने इस कृति के प्रकाशन के लिए संपादकमंडल को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे स्मृतिग्रंथ भारतीय ज्ञान परंपरा के संरक्षण और संवर्धन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस स्मृतिग्रंथ के संपादकमंडल में डॉ नमिता सिंह, डॉ कंजीव लोचन, डॉ शैलेश कुमार मिश्र, डॉ धनंजय वासुदेव द्विवेदी और गौरीनंदन द्विवेदी सम्मिलित हैं। यह स्मृतिग्रंथ दो खंडों में है, जिसमें भारत के 225 से अधिक विद्वानों के आलेख संग्रहित हैं।प्रो नन्हकू राम दूबे ने वर्ष 1969 से 1996...