पटना, मार्च 21 -- राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सय्यद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) ने मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत से बिहार में शिक्षा एवं स्वास्थ्य की स्थिति एवं इन क्षेत्रों में चलाये जा रहे विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी ली तथा महत्वपूर्ण निर्देश दिये। मुख्य सचिव ने बताया कि शिक्षा विभाग से उच्च शिक्षा को अलग कर उच्च शिक्षा विभाग बनाया गया है। उन्होंने पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से बिहार में उच्च शिक्षा की स्थिति, समर्थ पोर्टल, विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय, उच्च शिक्षा से संबंधित योजनाओं आदि की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षा के विषय में बताते हुए सरकारी विद्यालयों, शिक्षकों एवं नामांकित बच्चों की संख्या, विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति एवं अन्य डीबीटी योजनाओं, स्कूली शिक्षा के लिए महत्वपूर्ण डिजिटल पहल...