पटना, मार्च 2 -- राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खां ने देशवासियों और बिहारवासियों को होली की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। राज्यापाल ने कहा है कि होली असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। यह पर्व हमें आपसी मतभेद भुलाकर प्रेम, भाईचारा और सद्भाव के साथ जीवन जीने की प्रेरणा देता है। राज्यपाल ने राज्यवासियों से इस त्योहार को आपसी प्रेम और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की है। उन्होंने कामना की है कि रंग, उमंग और आनंद का यह त्योहार समस्त बिहारवासियों के लिए सुख, समृद्धि और सौभाग्य लेकर आये तथा उनके जीवन में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...