देवरिया, मई 4 -- सलेमपुर, हिन्दुस्तान संवाद। सलेमपुर से समाजवादी पार्टी के सांसद रमाशंकर राजभर द्वारा विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों एवं अन्य संस्थानों में रिक्त लाइब्रेरियन पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कराने को लेकर उठाए गए मुद्दे पर राज्यपाल ने संज्ञान लिया है।राज्यपाल एवं कुलाधिपति को भेजे गए पत्र के आधार पर प्रमुख सचिव, उच्च शिक्षा विभाग को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। राज्यपाल सचिवालय की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि सांसद रमशंकर राजभर द्वारा 16 मार्च को भेजे गए पत्र की छायाप्रति संलग्न करते हुए प्रकरण पर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की जाए। साथ ही की गई कार्रवाई की आख्या सचिवालय को उपलब्ध कराने को भी कहा गया है। सांसद रमाशंकर राजभर ने अपने पत्र में प्रदेश के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में लंबे समय से रिक्त पड़े लाइब्रेरिय...