राज्यपाल ने राहुल तोमर को किया सम्मानित
मेरठ, जुलाई 23 -- रोहटा ब्लॉक के पूठ गांव निवासी वुशू खिलाड़ी एवं गोल्ड मेडल विजेता राहुल तोमर को उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उनकी उत्कृष्ट उपलब्धि पर सम्मानित किया। राज्यपाल ने राहुल को 51 हजार की पुरस्कार राशि, प्रशस्ति पत्र एवं सम्मान स्मृति चिह्न प्रदान कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। राहुल तोमर की इस उपलब्धि से परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उनके पिता चमन तोमर ने इसे बेटे की कड़ी मेहनत, अनुशासन और लगन का परिणाम बताया। सम्मान मिलने की खबर से परिजनों, शुभचिंतकों और क्षेत्रवासियों ने राहुल को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह भी पढ़ें- प्रोफेसर वागीश दिनकर लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित यह भी पढ़ें- दिल्ली में दस मीटर एयर पिस्टल में अव्वल आने वाले रूद्र को डीएम ने किया सम्मानित
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.