देहरादून, नवम्बर 14 -- राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने बाल दिवस पर राजभवन में बाल दिवस पर बच्चों से 'अमृत पीढ़ी संवाद' किया। उन्होंने बच्चों को बाल दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बच्चे हमेशा बडे़ सपने देखें और कठोर परिश्रम के साथ आगे बढ़ें। उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी हमारे राष्ट्र की आशा, आकांक्षा और ऊर्जा के प्रतीक हैं। राज्यपाल ने कहा कि यह दिन उनके लिए अत्यंत आनंद और गर्व का है, क्योंकि वे उस पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं जो अमृत काल में विकसित भारत के निर्माण की धुरी बनेगी। उन्होंने कहा कि आपके सपनों, आपके परिश्रम और आपके संस्कारों पर ही भारत का भविष्य आधारित है। राज्यपाल ने बच्चों को शिक्षा, नवाचार, रचनात्मकता और तकनीक की दिशा में निरंतर आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आज का समय विज्ञान, ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.