वाराणसी, फरवरी 27 -- रामनगर (वाराणसी), संवाद। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने गुरुवार को राजकीय बाल गृह (बालिका) का निरीक्षण करके बालिकाओं से संवाद किया। उन्होंने बालिकाओं से पढ़ाई-लिखाई, दिनचर्या, स्वास्थ्य एवं अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। संवाद के दौरान कंप्यूटर और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के उपयोग पर भी चर्चा की। इसके बाद उन्होंने अध्ययन कक्ष, भंडार कक्ष और रसोई कक्ष का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। राज्यपाल ने कहा कि इस बाल गृह की कई बालिकाएं रोजगार प्राप्त कर चुकी हैं और कई रोजगारपरक पाठ्यक्रमों से जुड़ी हैं। यह अन्य बालिकाओं के लिए प्रेरणा और नई उम्मीद जगाने वाला है। बालिकाओं के सफलता की कहानियों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि इससे स्पष्ट होता है कि महिला कल्याण विभाग बालिकाओं के सर्वांगीण विकास के लिए सराहनीय कार्य कर र...