राज्यपाल ने प्रो. वंदना की पुस्तक का किया लोकार्पण
रांची, अप्रैल 24 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने शुक्रवार को लोक भवन में रांची विश्वविद्यालय, रांची की प्रो. वंदना कुमारी एवं प्रो. सुधांशु कुमार (सेवानिवृत्त) द्वारा लिखित पुस्तक 'वाईल्ड लिफी वेजिटेबल्स एंड फ्लावर्स' का लोकार्पण किया। यह पुस्तक झारखंड राज्य, विशेषकर जनजातीय क्षेत्रों में प्रचलित विभिन्न साग-सब्जियों, पत्तियों एवं फूलों के वैज्ञानिक अध्ययन पर आधारित है। इसमें 250 से अधिक प्रकार के पत्तों एवं फूलों का विस्तृत विवरण छायाचित्रों सहित प्रस्तुत किया गया है। इस अवसर पर माननीय राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव डॉ नितिन मदन कुलकर्णी, रांची विश्वविद्यालय, रांची की कुलपति प्रो. सरोज शर्मा सहित कई शिक्षाविद उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.