लखनऊ, मार्च 9 -- फोटो-- क्रिकेट प्रशिक्षक को सम्मानित करतीं राज्यपाल लखनऊ, संवाददाता। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने राजभवन में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान खेल विभाग के दो प्रमुख क्रिकेट प्रशिक्षकों को सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में केडी सिंह बाबू स्टेडियम के क्रिकेट कोच आसिफ रजा खान और चौक स्टेडियम के क्रिकेट कोच राहुल कुमार शामिल हैं। इन दोनों प्रशिक्षकों को प्रदेश के आठ विश्वविद्यालयों के बीच आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में उनके उत्कृष्ट योगदान और कड़ी मेहनत के लिए यह सम्मान दिया गया। राज्यपाल ने खेल के प्रति उनके समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयासों से युवाओं में खेल भावना को बढ़ावा मिलता है। इस अवसर पर खेल जगत के अन्य लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.