सहारनपुर, अप्रैल 15 -- सहारनपुर। दिल्ली-देहरादून ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे के उद्घाटन अवसर पर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का दौरा खास रहा। वे इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में भाग लेने के लिए सहारनपुर पहुंचीं और गणेशपुर स्थित हेलीपेड पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया। इसके बाद राज्यपाल प्रधानमंत्री के काफिले के साथ डाट काली मंदिर पहुंचीं, जहां उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना में भाग लिया। पूजा के उपरांत प्रधानमंत्री के देहरादून के लिए रवाना होने के बाद राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मनोहरपुर में आयोजित जनसभा स्थल पर पहुंचीं। वहां उनका स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधियों द्वारा स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल ने मंच के सामने प्रथम पंक्ति में बैठकर स्क्रीन पर प्रधानमंत्री के लाइव संबोधन सुना। यह भी पढ़ें- मेगा रोड शो से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.