मथुरा, मार्च 9 -- राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने सोमवार को वृंदावन के चैतन्य विहार स्थित राजकीय बाल गृह (बालिका) का निरीक्षण किया। राज्यपाल का प्रवेश द्वार पर बाल गृह की सात बालिकाओं द्वारा पुष्प भेंटकर स्वागत किया गया। राज्यपाल ने राजकीय बाल गृह बालिका के सम्पूर्ण परिसर का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने बालिकाओं के कमरों, प्रशिक्षण केंद्र, किचेन/ पाकशाला, सभागार कक्ष, स्टाफ कक्ष, कार्यालय कक्ष, खाने की मेस, क्रेच, शौचालय आदि का अवलोकन किया। उन्होंने बारी बारी से सभी कमरों में उपस्थित बालिकाओं से वार्ता की तथा उनकी समस्याओं की जानकारी ली। महामहिम जी ने बालिकाओं से राजकीय बाल गृह बालिका में प्राप्त हो रही सुविधाओं की जानकारी भी ली। उन्होंने मूलभूत व्यवस्थाओं तथा साफ-सफाई का भी जायजा लिया। निरीक्षण के पश्चात राज्यपाल ने राजकीय बाल गृह (बालिका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.