राज्यपाल ने ताजनगरी की महिला उद्यमियों को किया सम्मानित
आगरा, मार्च 8 -- अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर लखनऊ के जन भवन में आयोजित कार्यक्रम में ताजनगरी की महिलाओं ने अपनी उद्यमिता और नवाचार का लोहा मनवाया। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय द्वारा नामित दो महिला उद्यमियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया। कार्यक्रम में आगरा की राजेश कुमारी को धूपबत्ती निर्माण के माध्यम से सफल स्वरोजगार स्थापित करने के लिए प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया। वहीं, हेमलता को बिहारी पोशाक निर्माण के अनूठे उद्यम के लिए सम्मानित किया गया। दोनों महिलाओं ने सीमित संसाधनों में परिश्रम और नवाचार के जरिए आत्मनिर्भरता की नई इबारत लिखी है। कार्यक्रम में मौजूद कुलपति प्रो. आशु रानी ने राज्यपाल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आगरा विश्वविद्यालय महिलाओं के कौशल विकास और सशक्तिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.