नैनीताल, जून 19 -- नैनीताल, भवाली। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि) गुरमीत सिंह ने शुक्रवार को काकड़ीघाट स्थित ज्ञानवृक्ष (पीपल) पर जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने कर्कटेश्वर मंदिर में दर्शन कर पूजा की और प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं कल्याण की कामना की。 यह भी पढ़ें- राज्यपाल ने काकड़ीघाट, कर्कटेश्वर और कैंची के दर्शन किएकाकड़ीघाट में पूजा उन्होंने कहा कि काकड़ीघाट अद्भुत ऊर्जा, शांति एवं आध्यात्मिक चेतना से परिपूर्ण स्थान है। यहां आकर आत्मिक शांति का अनुभव होता है और स्वामी विवेकानंद के विचारों को आत्मसात करने की प्रेरणा मिलती है। इसके बाद राज्यपाल ने कैंची धाम पहुंचकर बाबा नीब करौरी महाराज के आश्रम में दर्शन किए। उन्होंने बाबा को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए प्रदेश, देश और सभी मानवता के सुख, शांति एवं कल्याण की कामना की। कहा...