वाराणसी, मार्च 16 -- वाराणसी। लहरतारा स्थित प्राचीन श्री सदगुरु प्राकट्य स्थल में रविवार को श्रद्धा और भक्ति का संगम देखने को मिला। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने मठ पहुंचकर मत्था टेका और कबीर के चरणों में आशीर्वाद लिया। राज्यपाल का डमरू वादन एवं पुष्प वर्षा से भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि संत कबीरदास के विचार आज भी पूरी मानवता के लिए मार्गदर्शक हैं। इस पावन जन्म स्थान पर आकर मैं स्वयं को अत्यंत सौभाग्यशाली मानता हूं। यहां की ऊर्जा और शांति अद्भुत है, जो हमें सामाजिक समरसता और प्रेम का संदेश देती है। पीठाधीश्वर महंत गोविंद दास शास्त्री ने पारंपरिक रीति-रिवाज से उन्हें अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका अभिनंदन किया। सुमीत सिंह, विनय पांडेय, आशीष गुप्ता मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...