देहरादून, नवम्बर 14 -- ऐतिहासिक सेंट जॉर्ज कॉलेज में आयोजित ''योगधरा'' कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सेवानिवृत्त गुरमीत सिंह ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों तथा विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया। शुक्रवार को राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने मसूरी स्थित ऐतिहासिक सेंट जॉर्ज कॉलेज में आयोजित ''योगधरा'' कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। उक्त कार्यक्रम उत्तराखंड राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने, पैट्रिशियन ब्रदर्स की भारत में 150 वर्षों की सेवा-परंपरा तथा बाल दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था। राज्यपाल ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों तथा विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में स्कूल के बच्चों द्वारा उत्तराखण्ड ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.