राज्यपाल ने ईद-उल-अजहा के अवसर पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएँ
लखनऊ, मई 27 -- प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने ईद-उल-अजहा (बकरीद) के अवसर पर प्रदेश एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने सभी नागरिकों के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की है। अपने बधाई संदेश में राज्यपाल ने कहा है कि ईद-उल-अजहा पर्व का मर्म त्याग और सेवा की भावना है। यह पर्व गरीबों तथा जरूरतमंदों की सहायता करने के लिए प्रेरित करता है। राज्यपाल ने विश्वास व्यक्त किया कि यह पर्व समाज में सद्भाव, एकता एवं सामाजिक समरसता को और अधिक सुदृढ़ करेगा। यह भी पढ़ें- बकरी को लेकर यूपी में हाई अलर्ट, सड़कों पर नमाज पढ़ने पर पाबंदी, ईस्ट से वेस्ट तक तक फोर्स तैनात यह भी पढ़ें- सभापति ने ईद उल अजहा की बधाई दी यह भी पढ़ें- Bakrid Mubarak: खुदा करे हर रात चांद बनकर.बकरीद पर भेजने के लिए देखें 20+ मुबारकबाद
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.