चम्पावत, दिसम्बर 29 -- लोहाघाट। देहरादून अंतरराष्ट्रीय सहकारिता मेले में जिले के लौह शिल्पी अमित कुमार ने भी हिस्सा लिया। इस दौरान उनके लौह उत्पाद की राज्यपाल ने भी सराहना की। देहरादून के रेंजर्स ग्राउंड में चल रहे मेले में पाटन निवासी अमित कुमार ने स्टॉल लगाया। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) ने स्टॉल का निरीक्षण किया। राज्यपाल ने लोहे के बर्तनों की गुणवत्ता और शिल्पकला की प्रशंसा की। इस दौरान अमित ने राज्यपाल को इंडक्शन क‌ढ़ाई भेंट में दी। मेले में राकेश कालाकोटी, अमित कुमार, महेंद्र कुमार और अमन कुमार मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...