राज्यपाल दीक्षांत समारोह और टीकाकरण कार्यक्रम में होंगी शामिल
बरेली, अगस्त 3 -- बरेली। प्रदेश की राज्यपाल व विश्वविद्यालय की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल चार अगस्त को एक दिवसीय दौरे पर बरेली आ रही हैं। इस दौरान वह महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय के 24वें दीक्षांत समारोह, एचपीवी वैक्सीनेशन कार्यक्रम और आंगनबाड़ी किट वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगी। वह लखनऊ से बरेली राजधानी एक्सप्रेस से बरेली जंक्शन पहुंचेंगी। यहां से सीधा विश्वविद्यालय के गेस्ट हाउस पहुंचेंगी। इसके बाद विश्वविद्यालय में आयोजित एचपीवी वैक्सीनेशन कार्यक्रम, दीक्षांत समारोह व आंगनबाड़ी किट वितरण कार्यक्रम में सहभागिता करेंगी। दीक्षांत के बाद विश्वविद्यालय के अधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद लंच व विश्राम करके वापस राजधानी एक्सप्रेस से लखनऊ के लिए रवाना होंगी। यह भी पढ़ें- आज रिहर्सल में परखी जाएंगी दीक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.