राज्यपाल तीन दिनी दौरे पर 27 जुलाई को पहुंचेंगी काशी
वाराणसी, जुलाई 25 -- वाराणसी। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल तीन दिन के काशी प्रवास पर 27 जुलाई को बनारस आ रही हैं। वह काशी विद्यापीठ और सम्पूर्णानंद संस्कृत विवि के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। प्राथमिक सूचना के मुताबिक राज्यपाल 27 की शाम सर्किट हाउस पहुंचेंगी। अगले दिन 28 जुलाई को अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर (रुद्राक्ष) सभागार में काशी विद्यापीठ और 29 को परिसर में ही सम्पूर्णानंद संस्कृत विवि के दीक्षांत समारोह में शिरकत करेंगी। इस दौरान जिला प्रशासन की ओर से एचपीवी वैक्सीनेशन कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगी। 29 जुलाई को वह लखनऊ लौट जाएंगी। यह भी पढ़ें- Varanasi News: दीक्षांत तैयारियों पर जोर, बैठक-निरीक्षण का दौर यह भी पढ़ें- Jaunpur News: पीयू दीक्षांत: राजभवन की ऑनलाइन निगरानी में कल होगा रिहर्सल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.