राज्यपाल तक पहुंचा प्रधानाचार्या से गैंगरेप का मामला
प्रयागराज, मई 26 -- शहर के कटरा स्थित स्कूल की प्रधानाचार्या से गैंगरेप और यौन उत्पीड़न के मामले में नया मोड़ सामने आया है। इस मामले में नामजद बिशप डायोसिस ऑफ लखनऊ मोरिस एडगर दान ने राज्यपाल से लिखित शिकायत की है। आरोप लगाया कि फर्जी मुकदमा दर्ज कर ब्लैकमेलिंग की जा रही है। उन्होंने राज्यपाल के उपसचिव द्वारा पुलिस आयुक्त को पूरे मामले की निष्पक्ष जांच का निर्देश देने का दावा किया है। उधर, कर्नलगंज पुलिस ने मंगलवार को पीड़िता का मेडिकल कराया। जल्द ही मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान भी दर्ज होगा। प्रधानाचार्या ने स्कूल प्रबंधन से जुड़े तीन लोगों पर 18 मई को कर्नलगंज थाने में नौकरी से निकालने की धमकी देकर यौन शोषण, छेड़छाड़ और दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए नामजद मुकदमा दर्ज कराया था। तहरीर में अपने पूर्व पति की भूमिका पर भी सवाल उठाया था। मामले क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.