देहरादून, मई 9 -- चमोली। उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने शनिवार को बदरीनाथ धाम पहुंचकर भगवान बदरीविशाल के दर्शन व पूजा-अर्चना की। राज्यपाल ने धाम की दिव्य एवं आध्यात्मिक गरिमा की सराहना करते हुए प्रदेश एवं देशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। राज्यपाल के बदरीनाथ धाम पहुंचने पर श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती व मुख्य कार्याधिकारी सोहन सिंह रांगड़ (पीसीएस) ने मंदिर परिसर में उनका स्वागत किया व श्री बदरीनाथ केदारनाथ यात्रा के बावत अवगत कराया。

मंदिर समिति का स्वागत मंदिर समिति की ओर से उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने राज्यपाल को भगवान बदरीविशाल का प्रसाद एवं अंगवस्त्र भेंट कर किया। राज्यपाल ने मंदिर समिति की ओर से श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं की प्रशंसा क...