राज्यपाल गुरमीत सिंह का पंतनगर आगमन, अधिकारियों ने किया स्वागत
रुद्रपुर, मई 27 -- रुद्रपुर, संवाददाता। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि.) गुरमीत सिंह बुधवार को नैनीताल से पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट पर जिला प्रशासन व विवि प्रशासन के अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचने पर डीएम नितिन सिंह भदौरिया, एसएसपी अजय गणपति और पंतनगर विवि कुलपति शिवेन्द्र कुमार कश्यप ने राज्यपाल को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। राज्यपाल ने पंतनगर में अल्प विश्राम किया। इसके बाद वह दिल्ली के लिए प्रस्थान कर गए। इस दौरान एडीएम कौस्तुभ मिश्र, पंतनगर एयरपोर्ट के निदेशक पवन कुमार, पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र चौधरी, डॉ. उत्तम सिंह नेगी, उप जिलाधिकारी मनीष बिष्ट, तहसीलदार दिनेश कुटौला सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.