राज्यपाल को 11 सूत्री मांगों का सौंपा ज्ञापन
सुपौल, जून 16 -- सुपौल, एक संवाददाता। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, बिहार की प्रदेश कोर टीम ने प्रदेश अध्यक्ष कर्नल एम.पी. सिंह के नेतृत्व में सोमवार को राजभवन, पटना में राज्यपाल सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल सैय्यद अता हसनैन से मुलाकात कर पूर्व सैनिकों की समस्याओं एवं मांगों से संबंधित 11 सूत्री ज्ञापन सौंपा। बैठक में अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह, ब्रिगेडियर अमित बेदी तथा सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर मृगेंद्र कुमार भी उपस्थित रहे। परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं बरुआरी निवासी गोपाल मिश्र ने बताया कि ज्ञापन में सरकारी नौकरियों और उच्च शिक्षण संस्थानों में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों के लिए आरक्षण, बीएमपी-16 भर्ती प्रक्रिया पुनः शुरू करने, जिलों में हेल्प डेस्क को प्रभावी बनाने, भूमि रजिस्ट्री शुल्क में छूट, आर्म्स लाइसेंस नवीनीकरण, डायल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.