रांची, अप्रैल 7 -- रांची। सूचना आयुक्तों की नियुक्ति को लेकर झारखंड जनाधिकार महासभा ने राज्यपाल को पत्र लिखा है। इसमें सूचना आयुक्तों के लिए चयनित पांच लोगों की अनुशंसा नहीं करने और केवल सूचना का अधिकार अधिनियम व सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुसार नियुक्ति करने की मांग की है। कहा है कि इनका राजनीतिक दल से संबंध नहीं होना चाहिए। यह जानकारी अलोका, अशोक वर्मा ने संयुक्त रूप से दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...