रांची, फरवरी 27 -- रांची, विशेष संवाददाता। जयशंकर प्रसाद विचार मंच के संस्थापक सचिव सुरेश निराला ने शुक्रवार को लोक भवन में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने अपने संपादन में प्रकाशित साहित्यिक त्रैमासिक पत्रिका 'सुरभित सुमन' की प्रति राज्यपाल को सौंपी। राज्यपाल ने इस प्रयास की सराहना करते हुए अपनी शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर संपादक मंडल के संजय मिश्रा, मनीष कुमार और डॉ. अनीता कुमारी उपस्थित रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...