राज्यपाल को भेंट किया अक्षय दीप पुस्तक
कुशीनगर, अक्टूबर 4 -- फाजिलनगर, हिन्दुस्तान संवाद। पावानगर महावीर इंटर कालेज फाजिलनगर में अंग्रेजी के प्रवक्ता रहे स्व. ब्रजनारायण (बीएन) गुप्त की स्मृति में उनके पुत्र एवं राज्यपाल के विशेष सचिव श्रीप्रकाश गुप्त द्वारा लिखी पुस्तक 'अक्षय दीप' प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को भेंट की गई।स्व. बीएन गुप्त पावानगर महावीर इंटर कालेज फाजिलनगर में अंग्रेजी के प्रवक्ता रहे। वह समय और अनुशासन के प्रति बेहद प्रतिबद्ध थे। बताया जाता है कि जब वह अपने गांव पिपरा जटामपुर से साइकिल से विद्यालय के लिए निकलते थे, तो रास्ते में लोग उनके गुजरने के समय के आधार पर अपनी घड़ियां ठीक कर लेते थे। लोगों का मानना था कि उनके आने-जाने के समय में एक मिनट का भी अंतर नहीं होता था। उनका अनुशासन और समयबद्धता विद्यार्थियों तथा सहकर्मियों के लिए प्रेरणास्रोत रही। पुस्तक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.