अल्मोड़ा, जून 10 -- अल्मोड़ा। एसएसजे विवि के कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट ने राज्यपाल व कुलाधिपति लै. जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) से लोकभवन में भेंट की। उन्हें दीक्षांत समारोह के आयोजन को लेकर निर्मित की गई समितियों और तैयारियों के बारे में बताया। कुलाधिपति को दीक्षांत समारोह का आमंत्रण पत्र भी भेंट किया। बताया कि 18 जून को होने वाले दीक्षांत समारोह में अल्मोड़ा की संस्कृति, इतिहास, पुरातत्व, लोककला, पर्यावरण और शिल्प आदि को प्रदर्शित किया जाएगा। यह भी पढ़ें- स्वर्ण पदक विजेता करें पंजीकरण

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...