राज्यपाल के हाथों अग्रगति के किरण शंकर दत्त सम्मानित
रामगढ़, जुलाई 24 -- रामगढ़, प्रतिनिधि। झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने गुरुवार को रांची स्थित आंद्रे हाउस में आयोजित 'जलवायु अखाड़ा' कार्यक्रम के दौरान रामगढ के सामाजिक कार्यकर्ता एवं अग्रगति के निदेशक किरण शंकर दत्त को पर्यावरण संरक्षण और बाल अधिकार के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय योगदान के लिए अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया। उक्त कार्यक्रम में विधायक कल्पना सोरेन समेत कई हस्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी । सारथी नेटवर्क की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में विधायक सरयू राय सहित देशभर से आए विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता तथा पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में कार्यरत संस्थाओं के सदस्य शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान जलवायु परिवर्तन, सुनिश्चित आजीविका और सतत विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.