राज्यपाल के समक्ष बीबीएमकेयू की समस्याएं रखीं
धनबाद, अगस्त 18 -- धनबाद। छात्र नेताओं ने सोमवार को राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार को बीबीएमकेयू व अधीनस्थ कॉलेजों की समस्याओं की जानकारी दी। एनएसयूआई झारखंड के प्रदेश सचिव राजीव पांडेय ने कैंपस में पुस्तकायल व प्रयोगशाला अबतक शुरू नहीं होने का मामला उठाया है। पांडेय ने कहा कि 4.9 करोड़ लंबे समय से आवंटित है। इसके बाद भी अबतक किताबों की खरीदारी नहीं हुई है। यही स्थिति विवि में फर्नीचर व अन्य उपकरण की खरीदारी के लिए आवंटित 77 करोड़ की है। दो साल से अधिक समय से 77 करोड़ खर्च नहीं किए गए हैं। एलएलएम, एमबीए, एमसीए समेत अन्य कोर्स शुरू करने की मांग की गई। नेट जेआरएफ उत्तीर्ण विद्यार्थियों के लिए पीएचडी शोध सीटों में बढ़ोतरी समेत अन्य मांगें की गई हैं। मौके पर युवा कांग्रेस के तबरेज खान, छात्र नेता नितेश शर्मा, राहुल पासवान व सोनाली सिंह मौजूद थीं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.