रामपुर, अप्रैल 12 -- रामपुर। झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार मिलक तहसील क्षेत्र में प्रस्तावित कार्यक्रम में शामिल होने को रामपुर आ रहे हैं। रविवार की सुबह से ही मिलक में हाईवे और कस्बे में पुलिस फोर्स को अलर्ट रखा गया है। पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना की तरफ से दो सीओ, दो थानों का फोर्स और कई सब इंस्पेक्टर लगाए गए हैं। सुबह नौ बजे से ही सभी पुलिस कर्मी ड्यूटी पाइंट पर तैनात हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...