सोनभद्र, फरवरी 23 -- सोनभद्र, संवाददाता। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जिले में बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाने के लिए एक महत्वपूर्ण और सराहनीय पहल की जा रही है। 25 फरवरी को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के संभावित आगमन के अवसर पर पंचायत रिसोर्स सेंटर में विशेष टीकाकरण शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिसमें 100 छात्राओं को एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) का टीका नि:शुल्क लगाया जाएगा। इस कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इस विशेष टीकाकरण अभियान में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय रॉबर्ट्सगंज की छात्राओं को शामिल किया गया है। चयनित छात्राओं को स्वास्थ्य विभाग की विशेषज्ञ टीम की तरफ से पूरी सुरक्षा और चिकित्सकीय मानकों के अनुरूप टीका लगाया जाएगा। साथ ही छात्राओं को सर्वाइकल कैंसर, इसके कारण, लक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.