बाराबंकी, जून 1 -- बाराबंकी। नगर के आवास विकास कालोनी स्थित नारी निकेतन/ सम्प्रेषण गृह में मंगलवार को पूर्वाह्न 12 बजे राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का आगमन होगा। राज्यपाल यहां किशोरी संप्रेक्षण गृह का निरीक्षण करेंगी। दोपहर 12.30 बजे किशोरियों में एचपीवी वैक्सीनेसन किया जाएगा। 12.40 पर कंप्यूटर लैब का उद्धाटन करेंगी। 12.45 पर बच्चों से बातचीत करेंगी। इसके बाद अधिकारियों के साथ बैठक करेंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...