राज्यपाल और संसद तक पहुंचेगा एलयू फीस वृद्धि, निष्कासित छात्रों का मुद्दा
लखनऊ, जून 6 -- लखनऊ, संवाददाता। लखनऊ विश्वविद्यालय में फीस वृद्धि, कथित वित्तीय अनियमितताओं और छात्रों के निष्कासन के विरोध में चल रहे आंदोलन को शनिवार को राजनीतिक और सामाजिक समर्थन मिला। धरना स्थल पर पहुंचे अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद और पूर्व सांसद पीएल पूनिया ने आंदोलनरत छात्रों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और एलयू प्रशासन की कार्रवाई पर चिंता जताई। नेताओं ने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखना छात्रों का अधिकार है और समस्याओं का समाधान संवाद के माध्यम से किया जाना चाहिए। सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि यदि छात्रों की मांगों पर उचित सुनवाई नहीं हुई तो वह इस मुद्दे को राज्यपाल के समक्ष उठाएंगे। आवश्यकता पड़ने पर संसद में भी आवाज बुलंद करेंगे। उन्होंने छात्रों पर दर्ज एफआईआर और निष्कासन की कार्रवाई को अनुचित बताया। पूर्व सांसद पीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.