पटना, अप्रैल 5 -- पूर्व उप प्रधानमंत्री जगजीवन राम की जयंती पर रविवार को आयोजित राजकीय समारोह में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सय्यद अता हसनैन और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। दोनों ने सर्कुलर रोड, अणे मार्ग एवं कौटिल्य मार्ग के चौराहे पर अवस्थित जगजीवन राम की आदमकद प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी, सांसद कौशलेंद्र कुमार, विधायक श्याम रजक, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, कुमुद वर्मा, रवींद्र प्रसाद सिंह, बिहार राज्य नागरिक परिषद् के महासचिव अरविंद कुमार उर्फ छोटू सिंह, राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य शिवशंकर निषाद आदि ने भी जगजीवन राम की प्रतिमा पर मा...