पटना, फरवरी 27 -- भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संजीव मिश्र और भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य वैद्यनाथ रमण ने शुक्रवार को लोक भवन में जाकर राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खां से शिष्टाचार मुलाकात की। उन्हें श्रीमद्भगवत गीता भेंट की। साथ ही राज्यपाल को होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मौके पर संतोष मंडल, राजू सिन्हा, आरती पांडेय, रत्नेश आनंद, निरंजन कुमार और संजीत कुमार तिवारी उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...