हल्द्वानी, जून 16 -- मुक्तेश्वर। भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान मुक्तेश्वर में आज उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत) गुरमीत सिंह "खेत बचाओ अभियान" एवं वैज्ञानिक सम्मान समारोह का शुभारम्भ करेंगे।वे दूसरी बार मुक्तेश्वर पहुंचेंगे।इस दौरान पर वे किसानों से भी मुलाक़ात करेंगे।आईवीआरआई मुक्तेश्वर में आयोजित समारोह कृषि, पशुपालन और वैज्ञानिक समुदाय के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। संस्थान प्रशासन ने कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।यह कार्यक्रम संस्थान के सभागार में आयोजित किया जा रहा है।इस मौके पर राज्यपाल ब्रिटिश कालीन राष्ट्रीय पशुचिकित्सा धरोहर पुस्तकालय, पशुचिकित्सा धरोहर संग्रहालय, विभिन्न प्रयोगशालाओं के अतिरिक्त शीत कक्ष रूम का निरीक्षण करेंगे।कार्यक्रम के समापन पर राज्यपाल और अन्य अतिथिगण द्वारा "एक पेड़ म...