नैनीताल, जून 21 -- नैनीताल, हिन्दुस्तान टीम। बारहवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर रविवार को नैनीताल हाईकोर्ट, लोकभवन, डीएसए मैदान, डीएसबी समेत भीमताल, भवाली, गरमपानी आदि क्षेत्रों में योग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान न्यायाधीशों, नेता-मंत्री, विधायकों और जनप्रतिनिधियों ने योग कर निरोगी रहने का संदेश दिया। यह भी पढ़ें- राज्यपाल, सांसद और न्यायाधीशों ने योग से दिया निरोगी जीवन का संदेशयोग कार्यक्रम का आयोजन उत्तराखंड हाईकोर्ट में आयुष एवं आयुष शिक्षा विभाग उत्तराखंड की ओर से योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसकी थीम 'योगः कर्मसु कौशलम्' व 'स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग' रही। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी नैनीताल डॉ. एमएस गुंज्याल ने दीप जलाकर किया। यहां न्यायाधीश सुभाष उपाध्याय, न्यायाधीश सिद्धार्थ शाह, रजिस्ट्रार विजि...