राज्यकर विभाग के डिप्टी कमिश्नर की सर्जरी के बाद मृत्यु
अलीगढ़, जून 2 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता राज्यकर विभाग तालानगरी खंड दो में तैनात डिप्टी कमिश्नर कैलाश नाथ सरोज की लंबी बीमारी के चलते मंगलवार को मृत्यु हो गई। मंगलवार को राज्यकर विभाग में कंडोलेंस रहा। अधिकारियों ने आत्मा की शांति को शोक संवेदना प्रकट की।खंड दो में तैनात डिप्टी कमिश्नर कैलाश नाथ सरोज मूल रूप से जौनपुर जनपद के रहने वाले थे। वह अलीगढ़ में लगभग तीन सालों से तैनात थे। कुछ साल पहले उनको कैंसर के लक्षण मिले थे। उपचार के बाद स्वस्थ्य हो गए थे। लेकिन कुछ माह से फिर वह अस्वस्थ्य थे। लखनऊ के एक निजी अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। जहां पर अभी हाल ही में सर्जरी की गई थी। मंगलवार को लखनऊ में ही उनकी मृत्यु हो गई। डिप्टी कमिश्नर सामाजिक व मिलनसार व्यक्ति थे। राज्यकर विभाग के कार्यक्रमों में बढ़चढ़कर हिस्सा लेते थे। उनके मृत्यु की ख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.