राज्यकर्मियों को सरकार से महंगाई भत्ता देने की मांग
रांची, मई 19 -- रांची। झारखंड राज्य कर्मचारी महासंघ ने राज्य सरकार से कर्मचारियों को महंगाई भत्ता (दो प्रतिशत) देने की मांग की है। महासंघ के राज्य अध्यक्ष आदिल जहीर ने राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर, मुख्य सचिव अविनाश कुमार से यह मांग की है। महासंघ के राज्य अध्यक्ष जहीर ने कहा कि महंगाई भत्ता मिलने से कर्मियों को राहत मिलेगी। रोज-रोज हर चीज की महंगाई बढ़ रही है, लेकिन कर्मचारियों के पास सीमित वेतन है। महंगाई भत्ता बढ़ने से उन्हें रोज के लिए जरूरतें पूरी करने में सहूलित होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.