राज्यकर्मियों की लंबित मांगों को लेकर झारोटेफ ने झामुमो प्रखंड अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन
कोडरमा, अगस्त 8 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। झारखंड अधिकारी, शिक्षक एवं कर्मचारी महासंघ (झारोटेफ) की प्रखंड इकाई ने राज्य कर्मियों की लंबित मांगों के समाधान को लेकर झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष अशोक सिंह को ज्ञापन सौंपा। महासंघ ने प्रखंड अध्यक्ष से मुख्यमंत्री के नाम अनुशंसा पत्र भेजकर राज्य कर्मियों की मांगों पर ध्यान आकृष्ट कराने की मांग की।
महासंघ के संवाद कार्यक्रम ज्ञापन में महासंघ ने कहा कि झारोटेफ राज्य के विभिन्न विभागों के अधिकारियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों का प्रतिनिधि संगठन है। संगठन की ओर से राज्य कर्मियों की विभिन्न मांगों को लेकर लंबे समय से संवाद कार्यक्रम चलाया जा रहा है।
प्रमुख मांगें महासंघ ने प्रमुख रूप से एमएसीपी लागू करने, शिशु शिक्षा भत्ता देने, सेवानिवृत्ति की आयु 62 वर्ष करने तथा परिवहन भत्ता लागू करने सहित अन्य मांगों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.