लखनऊ, मार्च 13 -- राज्य सरकार ने कर्मचारियों व अधिकारियों की पदोन्नति प्रक्रिया भी पूरी तरह से ऑनलाइन कर दिया है। इसके लिए मानव संपदा पोर्टल पर डीपीसी मॉड्यूल विकसित किया गया है। मुख्य सचिव एसपी गोयल ने शुक्रवार को इस संबंध में शासनादेश जारी किया। इससे पदोन्नति देने के नाम पर होने वाले खेल पर काफी तक रोक लगेगी।इसमें कहा गया है कि इसके लिए पोर्टल पर जरूरी तैयारियां 31 मार्च तक पूरी कर ली जाएं। इसका फायदा 8.5 लाख से ज्यादा राज्य कर्मियों को मिलेगा। डीपीसी मॉड्यूल पर प्रत्येक कार्मिक से संबंधित सभी सूचनाएं उपलब्ध होना जरूरी है, ताकि उसे सिस्टम ऑटो फेच कर सके। इस मॉड्यूल पर सभी कर्मचारियों का विधिवत पंजीकरण होना चाहिए। पंजीकरण फॉर्म में काडर, काडर में स्तर और सेवा में शामिल होने की तिथि खाली नहीं होनी चाहिए। विभागीय कार्यवाही संबंधी डाटा सभी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.