राजेश सिन्हा होंगे टाटा स्टील के चीफ आईटी डिजिटल एंड सप्लाई चेन
जमशेदपुर, मई 24 -- टाटा स्टील में 38 वर्षों से अधिक समय की सफल सेवा देने के बाद चीफ एंटरप्राइज आईटी सर्विसेज एंड डिजिटल, कॉर्पोरेट फंक्शंस प्रणब कुमार मिश्रा 1 अक्तूबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इसके फलस्वरूप 1 जून से चीफ आईटी डिजिटल एंड सप्लाई चेन राजेश कुमार सिन्हा को उनके समकक्ष स्तर पर चीफ एंटरप्राइज आईटी सर्विसेज एंड डिजिटल, कॉर्पोरेट फंक्शंस (नामित) के रूप में नियुक्त किया जा रहा है। प्रणब कुमार मिश्रा की सेवानिवृत्ति के बाद 1 अक्तूबर से राजेश कुमार सिन्हा चीफ एंटरप्राइज आईटी सर्विसेज एंड डिजिटल, कॉर्पोरेट फंक्शंस का पदभार ग्रहण करेंगे। वे मुख्य सूचना अधिकारी को रिपोर्ट करेंगे और जमशेदपुर से अपना कार्य जारी रखेंगे। इस संबंध में गुरुवार को टाटा स्टील के सीईओ सह एमडी टीवी नरेंद्रन के हस्ताक्षर से सर्कुलर जारी किया गया है।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.